कटिहार: मरघिया गांव से चार अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह चारों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के पास एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा, 27 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों में श्यामाकांत यादव, रणबीर कुमार यादव, ताराचंद यादव और मो एजाज शामिल हैं।