कटिहार: सहायक थाना में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी को दिया गया भावभीनी विदाई
सहायक थाना प्रभारी रूपक रंजन सिंह का पूर्णिया तबादला हो गया है। जहां थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी के साथ पांच और पुलिसकर्मी को भी विदाई दी गई। जहां राधेश्याम सिंह यादव के रिटायरमेंट पर विदाई दी गई। जबकि शिवाकुमार सिंह, कल्पेश्वर साह, दिलीप चौबे और इंद्रजीत यादव का तबादला हुआ है। फूल माला व अंग वस्त्र देकर दिया गया विदाई।