कटिहार: प्राणपुर में पैदल जा रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल चालक ने मारा टक्कर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बारे में घायल सोमन उरांव के परिजनों ने बताया कि वे लोग बैजनाथपुर गांव के निवासी हैं। देर शाम काम समाप्त कर वापस अपने घर घर आ रहे थे। इसी दौरान प्राणपुर में तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया।