सिमडेगा: सिमडेगा विधायक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, भाजपा एसटी मोर्चा ने जलाया पुतला
सिमडेगा विधायक के ऊपर उसी के घर में रहने वाली नाबालिक किशोरी द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया है और धुर्वा थाने में मामला दर्ज कराया है ।इधर मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार की शाम 5:00 बजे सिमडेगा शहर के महावीर चौक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले विधायक का पुतला दहन करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।