हरिहरगंज: हरिहरगंज जेएलकेएम प्रखंड कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई
हरिहरगंज प्रखंड स्थित झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रखंड कार्यालय में शनिवार के शाम 4:00 बजे देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।