हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत: वार्ड 13 के प्रत्याशी मोहम्मद आलमगीर ने निकाला जनसंपर्क मार्च, मिला जनसमर्थन
हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या 13 से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मोहम्मद आलमगीर उर्फ टुडे ने सोमवार के सुबह 9 अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क पैदल मार्च निकाला। यह मार्च वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़रा, जहां स्थानीय मतदाताओं ने प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और बड़ी संख्या में समर्थन जताया।