प्रतापगढ़: परदेश जा रहे पतुल गांव निवासी 2 युवकों से दबंगों ने रास्ते में किया विवाद, एक युवक को लगी गोली
अंतू थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव निवासी इशराज पुत्र लल्लन आदिल पुत्र हाफिज ट्रक ड्राइवर है। दोनों कोलकाता जाने के लिए घर से निकले ही थे । घर से 200 मीटर की दूरी पर बाइक पर सवार दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। पुरानी रंजिश में महुआर गांव निवासी लोगों पर मारपीट वा गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। घायल को जिला मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती कराया गया है।