राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जारी
200 मीटर दौड के बालक वर्ग में रीवा, बालिका वर्ग में इंदौर संभाग विजेता
लम्बी कूद एवं गोला फेक के मुकाबले भी हुए
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में अंडर-14, 70वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिताओं का आयोजन आदिवासी क्रीड़ा परिसर, ढेंगदा में जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 एवं 600 मीटर दौड का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता की 200 मीटर बालक वर्ग में रीवा संभाग के मनुराज पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सागर संभाग के प्रतीक रजक द्वितीय एवं भोपाल संभाग के कार्तिक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में इंदौर संभाग की सान्वी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इंदौर संभाग की ही प्रियांशी गोस्वामी दूसरे स्थान पर रहीं, जबलपुर संभाग की कल्पना दुबे को तीसरा स्थान मिला। 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में भोपाल संभाग के भविष्य जौनपुरी प्रथम, भोपाल संभाग के ही विनय जौनपुरी द्वितीय और जनजाति कार्य विभाग के खिलाडी देवराज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भोपाल संभाग की मीनल सिंह प्रथम, भोपाल संभाग की ही रिद्धी राठौर द्वितीय और जबलपुर संभाग की मेयसारा तृतीय स्थान पर रही।
इसके साथ ही 80 मीटर हर्डल्स दौड बालक वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग की टीम के सोनू मेडा विजेता रहें, जबकि भोपाल संभाग के प्रीतम कुमार दूसरे, इंदौर संभाग के प्रखर गौड तीसरे और ग्वालियर संभाग के दिव्यांश बंजारा चौथे स्थान पर रहे। 80 मीटर हर्डल्स दौड के बालिका वर्ग में इंदौर संभाग की हंसिका कुमावत विजेता रहीं, भोपाल संभाग की अलीशवा फेजल द्वितीय, इंदौर संभाग की प्रावडी सोलंकी तृतीय तथा जनजाति कार्य विभाग की टीम की रिषिका गेडकर चतुर्थ स्थान रहीं।
लम्बी कूद एवं गोला फेक के मुकाबले भी हुए
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के दौरान आज लम्बी कूद एवं गोला फेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। लम्बी कूद खेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग की टीम के सोनू मेड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ग्वालियर संभाग के मोहित तोमर द्वितीय स्थान पर रहे, भोपाल संभाग के प्रियांशु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग भोपाल संभाग की अनुष्का प्रथम, जनजातीय कार्य विभाग की टीम की खिलाडी संजना द्वितीय तथा जनजाति कार्य विभाग टीम की ही पल्लवी तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ग्वालियर संभाग के नौमेश प्रजापति प्रथम, जनजातीय कार्य विभाग टीम के सुनील जमरा तृतीय, रीवा संभाग के प्रियांशु सिंह तथा इंदौर संभाग के कार्तिक आचार्य संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
3 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026