#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm
#jaisalmernewsinhindiजैसलमेर में दिवाली सीजन के समापन के साथ ही अब गुजराती सैलानियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन इस बार वीकेंड के जुड़ने से यह सीजन सात दिन तक लंबा खिंच गया जिसमें महज 7 दिनों में 4 लाख से अधिक पर्यटक भ्रमण पर आए और औसतन रोजाना 50 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। सम और खुहड़ी के रेतीले धोरों पर बीते एक सप्ताह में रोजाना 30 से 35 हजार पर्यटकों का रात्रि ठहराव रहा, जबकि इतने ही सैलानी डे-विजिट कर वापस लौटे। नवंबर के शुरुआती 15 दिनों में ही करीब 4.50 लाख सैलानी स्वर्णनगरी का दीदार कर चुके हैं, जो पिछले साल के पूरे नवंबर महीने के 5.76 लाख के आंकड़े को पार कर नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। अब गुजराती पर्यटकों की विदाई के बाद महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के राज्यों से सैलानियों की नई आवक शुरू होने जा रही है, जिससे इस बार पर्यटन सीजन के और अधिक शानदार रहने की पूरी उम्मीद है।
#Jaisalmer #GoldenCity #TourismSeason #SonarFort #PatwaHaveli #RajasthanTourism #DesertStormNews #Newsofjaisalmer #KeepYouUpdated #Jaisalmer #JaisalmerTourism #SonarFort #PatwaHaveli #GoldenCity #TouristSeason