मनोहरथाना: कोलूखेडी कला में प्रथम वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, मेजबान कोलूखेड़ी कलां बनी विजेता
कोलूखेड़ी कलां में आयोजित प्रथम वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आज समापन हुआ। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मेजबान कोलूखेड़ी कलां ने देवरी कला को हराकर प्रथम पुरस्कार जीता। अब तक कोई फाइनल न हारने वाली देवरी कला की टीम का रिकॉर्ड तोड़कर कोलूखेड़ी कलां ने इतिहास रच दिया।