खानपुर: खानपुर थाना में परिजनों ने दी शिकायत, 20 वर्षीय सोनू कुमार दो दिनों से लापता
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानूविशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी करीब 20 वर्षीय युवक सोनू कुमार पिछले दो दिनों से लापता है। युवक के घर वापस नहीं लौटने से परिजन काफी चिंतित हैं। परिजनों ने खानपुर थाना में आवेदन देकर युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।