रफीगंज: रफीगंज शहर के RBR उच्च विद्यालय में ABVP के सदस्यों ने चलाया सदस्यता अभियान
रफीगंज शहर के कासमा रोड स्थित RBR हाई स्कूल में शनिवार को ABVP की रफीगंज इकाई ने कैंप लगाकर छात्रों को सदस्यता अभियान चलाया। जहां सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं को सदस्यता दिलाई गई। शनिवार संध्या 5 बजे नगर सह मंत्री रोहन गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत, अभाविप का लक्ष्य पूरे देश में दो करोड़ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जोड़ना है।