जीनापुर में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान
सवाई माधोपुर। जीनापुर गांव में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही ग्रामीण मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर महिला एवं पुरुष मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। वहीं, मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए पुलिस सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस जवानों की निगरानी में ग्रामीण निर्भीक होकर मतदान कर रहे हैं।