सिमडेगा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के द्वारा शनिवार को 10:00 बजे बताया कि सिमडेगा नगर परिषद चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न के लिए टीम सभी मतदान केंद्रों में नियुक्त की गई है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि 23 फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से सभी लोग अपने घरों से निकलकर मतदान करने में प्रशासन का सहयोग करें।