देसूरी: नाडोल में महिला से छेड़छाड़ पर ग्रामीणों का विरोध, चौकी पर धरना, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, पहले भी किया दुर्व्यवहार
Desuri, Pali | Apr 29, 2025 नाडोल कस्बे में एक महिला के साथ छेड़छाड़ के विरोध में ग्रामीणों और महिलाओं ने मंगलवार को शाम 5 बजे पुलिस चौकी का घेराव किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे। घटना 26 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे की है। 28 वर्षीय युवती मजदूरी पर जा रही थी। आरओ वाटर प्लांट के पास तालाब के निकट मनीष मीणा ने उस पर हमला किया। आरोपी ने युवती से अश्लील व्यवहार किया।