कुलपहाड़: बेलाताल तालाब पर नहाते युवक पर फायरिंग का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
महोबा के बेलाताल कस्बे में बेला सागर तालाब में नहाने के दौरान पानी के छींटे पड़ने को लेकर विवाद हो गया। कैथौरा गांव निवासी 21 वर्षीय नीरज राजपूत ने बेलाताल निवासी रामकुमार रैकवार पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। नीरज के मुताबिक गोली चलने से उसके हाथ में छर्रे लगे और पेट में चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया।