चित्तौड़गढ़: परिवार ने ज़िला चिकित्सालय की मोर्चरी से महिला का शव लेने के लिए किया मना, शिव सेना ने किया अंतिम संस्कार
जिले के शभूपुरा थानान्तर्गत एक अधेड़ महिला की आकस्मिक मृत्यु होने पर अपरिहार्य कारणों से उसके परिजनों द्वारा शिव लेने से इंकार करने पर शिवसेना की ओर से उसका अंतिम संस्कार किया गया। थाना एएसआई के अनुसार गत दिनों फोरलाईन सड़क मार्ग पर एक अधेड़ महिला की बेहोशी की हालत में होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था।