हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कुमाऊं भर से पहुंचे वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। वन पंचायत संगठन कुमाऊं की अध्यक्ष निशा जोशी ने कहा कि सरपंच और पंच वर्षों से बिना मानदेय के अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 1931 से चली आ रही वन पंचायत व्यवस्था के तहत सरपंचों और पंचों को मानदेय देने की मांग उठाई। प्रदर्शन को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भी समर्थन दिया। वन पंचायत सरपंचों ने मांग पूरी नहीं होने पर आगामी चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी देते हुए ‘मानदेय नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद किया।
#Haldwani #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #VanPanchayat #ForestPanchayat #VanPanchayatSarpanch #UttarakhandPolitics #Protest #ProtestNews #Honorarium #ElectionBoycott #LocalNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews