ऊन: खुद को लारेंस विश्नोई की पत्नी बताने वाली महिला ने फोन पर दी धमकी, पीड़ित की शिकायत पर गढ़ीपुख्ता थाने में केस दर्ज
Un, Shamli | Sep 11, 2026 शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव जंधेडी निवासी मुकुल चौधरी का आरोप है कि उन्होंने लारेंस विश्नोई समेत अन्य गैंग के संबंध में एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसके सिलसिले में उन्हें 9 सितंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को लारेंस विश्नोई की पत्नी बताया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में गढ़ीपुख्ता थाने पर केस दर्ज किया गया है।