नौगढ़: चकरघट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, शराब के नशे में घूम रहे 10 लोगों पर दर्ज किया केस
चकरघट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ और सत्यापन किया गया। शुक्रवार शाम 05 बजे पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर अनावश्यक रूप से घूमते पाए गए 10 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। अन्य लोगो को हिदायत दिया गया।