कर्वी: कर्वी के सीतापुर में बीती 10 मार्च को छत से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की हुई मौत ,पुलिस ने कराया शव पीएम
कर्वी सीतापुर के पास बीती 10 मार्च को छत से गिरकर घायल हुए व्यक्ति इस्माइल पुत्र अल्लू निवासी महोबा की बीते मंगलवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने साढू के यहां कर्वी के सीतापुर में रहता था। वहीं परिजनों ने इस्माइल की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव का बुधवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।