कर्वी: रैपुरा के कौबरा के पास बाइक सवार किशोर सहित 3 लोग अनियंत्रित होकर गिरे, तीनों घायल, जिला अस्पताल रेफर
रैपुरा के कौबरा के पास सोमवार की शाम 4 बजे बाइक से गिरकर बाइक सवार संजय,आशीष और किशोर सोनू निवासीगण खोह घायल हो गए।तीनों बाइक से कौबरा से छोटकी माता के दर्शन करके लौट रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होने पर यह हादसा हो गया। वहीं तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने मंगलवार के सुबह 11 बजे घटना की जानकारी दी है।