कर्वी: सीतापुर जनपद में पत्रकार की हत्या के विरोध में चित्रकूट में पत्रकार संगठनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
सीतापुर जनपद में बीती 8 मार्च को हुई पत्रकार की हत्या के विरोध में चित्रकूट में पत्रकार संगठन ने मंगलवार की सुबह 10:30 बजे सीएम को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा है।और आरोपियों की गिरफ्तारी की तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। सीतापुर में दैनिक जागरण पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।