बल्देवगढ़: शासकीय हाई स्कूल हीरापुर में पुलिस के द्वारा जन चेतना शिविर का किया गया आयोजन
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल हीरापुर में पुलिस के द्वारा जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुड़ीला पुलिस थाना प्रभारी मनोज यादव के द्वारा समस्त स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न एवं नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।साथ ही बताया कि बरसात के मौसम में नदी,तालाब या जल भराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।