बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत ब्रशभानपुरा निवासी ग्रामीणों ने हल्का पटवारी पर लगाया लापरवाही करने का आरोप, SDM को दिया ज्ञापन
ग्राम पंचायत बृषभानपुरा के लोगों के द्वारा हल्का पटवारी प्रियंका यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया है।और उक्त संबंध में बल्देवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भारती देवी मिश्रा को शिकायती ज्ञापन सौंपा है।जिसमें बताया गया कि हल्का पटवारी प्रियंका यादव के द्वारा अपन कार्य के प्रति लापरवाही की जा रही है। जिस कारण से किसानों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।