बल्देवगढ़: भेलसी में जुआ के फड़ पर पुलिस ने की छापामार कार्यवाही, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा भेलसी में जुआ के फड़ पर छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें मौक़े से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा बताया गया कि जुआ के फड़ से 52 ताश के पत्ते एवं 1335 रुपए जप्त किए गए। पुलिस के द्वारा मौके से नरेन्द्र लोधी, ओमप्रकाश लोधी, बाबूलाल अहिरवार, कुंजविहारी वाल्मीक सभी निवासी ग्राम भेलसी पर मामला दर्ज किया गया।