बल्देवगढ़: ग्राम टपरियन में खरगापुर क्षेत्रीय विधायक चंदा रानी गौर ने 10 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की की घोषणा
बल्देवगढ़ विकासखंड एवं खरगापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टपरियन में खरगापुर क्षेत्रीय विधायक चंदा रानी गौर के द्वारा 10 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की घोषणा की। विधायक के द्वारा बताया गया कि समस्त ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।कोई भी हितग्राही किसी भी शासकीय योजना से वंचित नहीं रहेगा। और सभी की हर संभव मदद की जाएगी।