बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बीएसएनल एक्सचेंज में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, लाखों रुपए के पार्ट्स किए चोरी
बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग पर स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि अज्ञात चोरों के द्वारा 2 बैटरी एवं अन्य कीमती पार्ट्स चोरी कर ले गए। संपूर्ण माल की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और संपूर्ण मामले की जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले भी उक्त स्थान पर चोरी की गई थी।