बल्देवगढ़: ग्राम सिजौरा के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक की मनमानी के खिलाफ वार्ड पंचों ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत CEO को दिया ज्ञापन
ग्राम पंचायत सिजौरा सरपंच,सचिव और रोजगार सहायक की मनमानी के खिलाफ वार्ड पंचों ने टीकमगढ़ कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से कार्यवाही की मांग की है।ज्ञापन में वार्ड पंचों के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक,सरपंच, सचिव की मनमानी के चलते शासन की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।साथ ही निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।