गुमला: नवजात शिशु चोरी मामले में पुलिस ने चोर दंपति को बीजूपाड़ा से गिरफ्तार कर जेल भेजा
Gumla, Gumla | Jun 14, 2025 शुक्रवार की रात सदर अस्पताल गुमला से नवजात बच्ची की चोरी मामले में गुमला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर रेस्क्यू किया और नवजात शिशु को बरामद व चोर दंपति को गिरफ्तार कर लिया। शिशु को माता-पिता को सौंप दिया और आरोपी दंपति को जेल भेज दिया गया। दंपति का कोई संतान नहीं था जिसके बाद उन्होंने बच्चे चोरी का प्लान बनाया।