गुमला: सदर अस्पताल से 14 दिन का बच्चा चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Gumla, Gumla | Jun 13, 2025 सदर अस्पताल गुमला में शुक्रवार की देर शाम एसएनसीयू में भर्ती 14 दिन के एक बच्ची की चोरी कर ली गई है। तत्काल घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। इसके बाद गुमला थाना की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। महिला नर्स के ड्रेस में अस्पताल आई थी। बच्ची को टीका देने के नाम पर उठाकर निकल गई।