गुमला: ईटकिरी के पास पैदल चल रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल
Gumla, Gumla | Jun 13, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के इटकीरी गांव के समीप बाइक के टक्कर से इटकीरी निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसका एक हाथ व पैर टूट गया है। संजय मजदूरी कर पैदल ही अपने घर लौट रहा था तभी पीछे से बाइक सवार इरों फटक पुर निवासी 18 वर्षीय युवक जोरदार टक्कर मार दिया घटना में मनोज भी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।