गुमला: नोहटा में ज़मीन विवाद में दो भाइयों की पत्थर व लाठी से पिटाई, एक की मौत, एक घायल
Gumla, Gumla | Jun 13, 2025 गुमला डुमरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर नौहटा गांव में गांव वाले तीन लोगों ने मिल कर दो भाइयों की पत्थर व लाठी से जमकर पिटाई की जिसमें बिफई विशाल आईंद (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी,जबकि दूसरा जीतम आईंद (29) गंभीर रूल से घायल है।उसे सिर में चोट लगी है। उसका इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम कराया।और छापेमारी शुरू।