राजनांदगांव: शहर के गांधी सभागृह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम में हुए शामिल
राजनांदगांव शहर के गांधी सभागृह में एक पेड़ मां के नाम के तहत चलाओ बनाबो हरियर राजनांदगांव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए।इस दौरान नगरवासियों को 300 से अधिक फलदार,छायादार और सुगंधित फूलों के पौधों का वितरण किया गया,कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे और विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।