लालबर्रा: बम्हनी में जल निकासी का विवाद गहराया, तहसीलदार की समझाइश बेअसर, ग्रामीण लक्ष्मण तुमसरे अड़े
लालबर्रा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी में जल निकासी का विवाद अब प्रशासन के लिए गले की हड्डी बनता नजर आ रहा है। सोमवार, 06 अप्रैल को दोपहर 01 बजे तहसीलदार भूपेंद्र अहिरवार राजस्व अमले और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवादित स्थल सहित अन्य ग्राम के अन्य क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा ल