लखीसराय: सूरजगढ़ा में 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, विषपान की आशंका
सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 03 कटेहर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता यशोदा कुमारी की संदेहाहास्पद मौत हो गई.सूचना के बाद रविवार अपराह्न 4 बजे पुलिस द्वारा मामले की जानकारी ली गई.मृतका इसी वार्ड के रहने वाले कुलदीप तांती की पत्नी बताई गई है. सूरजगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि विषपान से विवाहिता की मौत की सूचना मिली है.