कुलपहाड़: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कुलपहाड़ में समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार पर जोर दिया गया
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई कुलपहाड़ की समीक्षा बैठक जीबी इस्लामिया स्कूल में जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों ने सहभागिता की। बैठक में वर्ष 2027 की सदस्यता शुरू करने, नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने और इकाई को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।