🌞 देव कार्तिक छठ मेला-2026 | रानी तालाब के समीप श्रद्धालुओं के आवासन हेतु युद्धस्तर पर तैयार हो रही टेंट सिटी। 🙏
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार देव कार्तिक छठ मेला-2026 में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रानी तालाब, देव के समीप टेंट सिटी निर्माण का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है।
टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के सुविधाजनक ठहराव के लिए आवश्यक आवासन व्यवस्था के साथ पेयजल, शौचालय, गद्दा, फोल्डिंग बेड एवं अन्य बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
जिला प्रशासन का संकल्प है कि देव आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण मिले, ताकि वे निश्चिंत होकर लोक आस्था के महापर्व में शामिल हो सकें।
🌅 भगवान भास्कर की पावन नगरी देव में आप सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
🙏 जय छठी मैया! जय भगवान भास्कर!
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathMahaparv #AurangabadBihar #BiharTourism
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 12, 2026