टीकमगढ़: भितरवार गांव में मां और बेटे पर हमला, महिला जिला अस्पताल में भर्ती
भितरवार गांव में मां बेटे के साथ मारपीट की गई है। जुग्गन नाम की महिला अपने घर पर थी, तभी बिंदा और कृष्णा नाम के दो लोग आए जमीन संबंधी विवाद को लेकर उन्होंने महिला के साथ गाली गलौच की और फिर मारपीट कर दी। बचाने के प्रयास में महिला के पुत्र के साथ भी मारपीट की गई है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।