टीकमगढ़: मजना चौकी पुलिस ने 6 साल से गुम 2 महिलाओं को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में चौकी मजना प्रभारी उप निरीक्षक रामसेवक झा की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र की पिछले 06 साल से 02 गुम महिलाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मजना उप निरीक्षक रामसेवक झा, प्रधान आरक्षक ताज्जुद्दीन, आरक्षक हल्काई यादव, तेजराम अहीरवार की विशेष भूमिका रही।