टीकमगढ़: जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन, पंजीकरण शुरू
जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ जगदीश प्रजापति ने बताया कि जिला अस्पताल में दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज तकरीबन 50 से अधिक दिव्यांग जनों के पंजीयन किए गए हैं। पंजीयन के बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण बनाए जाएगे।