टीकमगढ़: सैल सागर चौराहे पर दो युवक गुटों में हुई हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल
यह मामला टीकमगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सैल सागर चौराहे का है, जहां पर युवकों के दो गुटों में जमकर हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं की कुछ युवक एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस घटना को देखते हुए जब एक पुलिस आरक्षक वहां पहुंचा तो कुछ युवक मौके से दौड़ लगा कर भाग गए।