प्रतापगढ़: जिला कचहरी के रानीगंज एसडीएम कोर्ट में अधिवक्ता और कोर्ट के कर्मचारियों के बीच विवाद व मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
जिला कचहरी के रानीगंज एसडीएम कोर्ट में अधिवक्ता और कोर्ट के कर्मचारियों के बीच मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे मामूली कहा सुनी के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारपीट की सूचना पर कई अधिवक्ता एकत्रित हो गए और काफी देर तक हंगामा होता रहा। आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा एक अधिवक्ता के साथ बदसलूकी गई थी।