प्रतापगढ़: लाखीपुर गांव में शाले ने बहनोई के घर पर किया कब्जा, पुलिस ने दोनों का शांति भंग में किया चालान
लाखीपुर गांव के रहने वाले अमित सुंदरम मिश्र ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कर आरोप लगाया है कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2024 को ग्राम निकरोजपुर थाना बक्सा जौनपुर निवासी रामप्रसाद तिवारी की बेटी आंचल के साथ हुई है। कुछ ही महीने में अमित की पत्नी आंचल से अनबन शुरू हो गई। जिसके चलते आंचल का भाई अनुराग तिवारी एक महिला के साथ अमित के घर पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया।