प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद के एक गांव की महिला के साथ शादी का झांसा देकर बनाए अवैध संबंध, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर किया वायरल
प्रतापगढ़ जनपद के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि दो वर्ष पूर्व एक युवक से उसकी जान पहचान हुई। यह जान पहचान उसकी चंडीगढ़ में हुई थी। जहां पर उसने शादी का झांसा देकर होटल में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसका वीडियो और फोटो बना लिया। इस दौरान जब वह अपने घर आई तो वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।