प्रतापगढ़: गजेहड़ा जंगल के पास फॉर्च्यूनर कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
प्रतापगढ़ प्रयागराज मार्ग पर गजेहडा जंगल के पास कार पर हुई फायरिंग के विषय में पुलिस क्षेत्राधिकार ने जानकारी दी है सोमवार की रात 8:22 पर मोइन खान ने 112 पुलिस को सूचना दी की वहअपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहा था। जब वह गजेहडा जंगल के पास पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस के साथ देधुपुर पुलिस मौके पर पहुंची