प्रतापगढ़: दयाल गंज बाजार के पास बहन के घर से लौटते समय युवक सड़क हादसे में घायल, जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सरफरोश अहमद उम्र 20 वर्ष पुत्र मोहम्मद करीम, बाइक से अपने एक दोस्त के साथ ढकवा बाजार अपनी बहन के घर आया हुआ था । वह प्रतापगढ़ अपने घर बाइक से वापस जा रहा था। दयाल गंज बाजार पास अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सरफरोश अहमद का पैर व हाथ टूट गया। पीछे बैठे सोनू को हल्की-फुल्की चोट आई। टक्कर मारने के बाद पिकअप सवार भाग निकला।