दमयंती नगर: काैरासा में लूट की घटना के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, मामले का खुलासा करते हुए देहात थाना प्रभारी ने जानकारी दी
दमोह बीते दिनों देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काैरासा मंदिर के पास वृद्ध देवेंद्र पांडे के साथ कुछ अज्ञात लुटेरों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं आज सोमवार शाम 6 बजे देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।