दमयंती नगर: कल्याणपुरा वेयरहाउस के सामने दो बाइकों की टक्कर, तीन गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
दमोह आज शनिवार रात 10 बजे दमोह देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के कल्याणपुरा वेयरहाउस के सामने दो बाईकों की आपस में जोरदार भिड़ंत होने से 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चिरौली निवासी अभिषेक पटेल, हिंगुआनी निवासी प्रेम आदिवासी ब धीरज अहिरवार को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।