दमयंती नगर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पटना बुजुर्ग में प्राचीन बावड़ी की सफाई के लिए चलाया गया स्वच्छता अभियान
दमोह आज शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपागरे टीम के साथ पटना बुजुर्ग पहुंचे। जहां उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कुएं बाबड़िया, तालाबों के संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पटना बुजुर्ग में मौजूद बावड़ी की ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ सफाई की।